मुंशी प्रेमचंद की कहानियां केवल घटनाओं का वर्णन नहीं करतीं, बल्कि समाज के भीतर छिपे नैतिक द्वंद, सत्ता संरचना और मनुष्य की कमजोरियों को सामने लाती हैं। यह बात प्रो. श्रद्धानंद ने प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही में आयोजित सुनो मैं प्रेमचंद कार्यक्रम में कही। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट लमही की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेमचंद की कहानी लाग-डांट का पाठन वरिष्ठ साहित्यकार और कवि सिद्धनाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. राम सुधार सिंह, डॉ. विजेंद्र तिवारी, राजीव गोंड, विजय चंद तिवारी, वाचस्पति चतुर्वेदी, मृत्युंजय मिश्रा आदि रहे। संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।