फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सुबह 3 बजे से 8 बजे तक खुलेंगीं मंडियां, सप्ताह में दो दिन खोल सकेंगे मोटरपार्ट्स की दुकानें

Tue, 12 May 2020 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक और फैसला लिया है। सप्ताह में अब दो दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को मोटरपार्ट्स की दुकानें भी खुल सकेंगी। वहीं बाजारों में भीड़ को कम करने और जनता सहित व्यापारियों को राहत देते हुए अब नए सिरे से दुकानों और शहर की 7 मंडियों का नया समय निर्धारित किया है।

विज्ञापन


अब सब्जी मंडी भोर के 3 बजे से सुबह 8 बजे तक ही खुलेंगी। जिसमें भोजूबीर, लमही, पंचकोशी, चंदूआ सट्टी, सुंदरपुर, नुवाव, रामनगर चौक शामिल हैं। पहड़िया मंडी अभी अपने पूर्व निर्धारित समय रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक ही चलेगी। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समय के निर्णय के लिए मंडी सचिव को निर्देशित किया है कि व्यापार मंडल से मंगलवार को वार्ता कर व्यवस्था चुस्त बनाएं।

वहीं शिवपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि मेहता नगर के सब्जी विक्रेताओं से वार्ता कर स्थल भ्रमण करते हुए खुलवाने पर फैसला लें। लमही मंडी में अराजकता फैलाने और लॉकडाउन का उलंघन पर दो दिन के लिए मंडी बन्द करा दी गई। वहीं 5 नामजद व 30 से 40 आढ़तियों पर मुक़दमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


बाजार में रोस्टर जारी करने की तैयारी जिला प्रशासन अब अलग-अलग बाजारों, अलग-अलग दुकानों के लिए रोस्टर तैयार कर रहा है। एक दो दिन में रोस्टर तय करके दुकानों को खुलवाया जाएगा। इसमें जरूरी दुकानें शामिल रहेंगी। व्यापारियों से भी वार्ता करके सुझाव और फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सख्त निर्देश

मोटर व वाहन मरम्मत की दुकानों को खोलने की छूट के बाद वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर नदेसर मोटरपार्ट्स की दुकानों को भी खोलने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया है। सप्ताह के बृहस्पतिवार व शुक्रवार को ही दुकानें खुलेंगी। इस बीच दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सख्त निर्देश दिया है।

मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू, महामंत्री प्रतीक गुप्ता और उपाध्यक्ष लियाकत हुसैन ने बताया कि पूर्व घोषित आदेशों को लेकर दुकानदारों में काफी ऊहापोह की स्थिति थी। इस संबंध में डीएम कौशल राज शर्मा को पत्रक देकर मांग की गई थी।

सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर पदाधिकारियों ने निर्णय की सराहना की। इस दौरान सोमनाथ मौर्या, अशोक अग्रहरि, राजेश त्रिवेदी, संजय बनर्जी, मनोज दुबे, यादवेंद्र सिंह बब्बन, राकेश मिड्ढा, रवि पांडेय, राधेश्याम गोंड आदि उपस्थित रहे।

 

सुबह 10 से 3 कपड़े की थोक दुकानें खोलने की मांग

डेढ़ माह से बंद कपड़े और जूते, चप्पल की दुकानों को सुबह 10 से 3 बजे तक खोलने की थोक व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है। ताकि व्यापारियों के आर्डर ट्रांसपोर्ट के जरिए भेज सके।

थोक वस्त्र व्यवसायी समिति के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान एवं महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल ने कहा कि दुकान से संबंधित सभी खर्च, बैंक का ब्याज, कर्मचारियों का वेतन इन सब खर्चों की मार व्यापारियों पर पड़ रही है। जिला प्रशासन थोक कपड़ा व्यापारियों को कारोबार की इजाजत दे। वहीं व्यापारी राजेन्द्र खन्ना ने भी जूते-चप्पल की थोक और फुटकर दुकानों को खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें