पुलिस को सूचना होने पर पुलिस ने पैसा वापस कराकर मेरी जमीन वापस करा दी लेकिन जमीन का लेने वाला व्यक्ति आए दिन धमकी देता रहा। शनिवार शाम को मेरे बड़े भाई घर में खाना बना रहे थे। उसी समय हमलावारों ने पहुंच कर अवधेश को मारा-पीटा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें : उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर होगा शहनाई का दंगल, कई दिग्गज होंगे शामिल
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को समझाबुझाकर शांत कराया। लेकिन सुबह रविवार को झोपड़ी के पास ही शीशम के पेड़ में मेरे बड़े भाई की लाश लटकती दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।