वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। साथ ही नाविकों और गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा है।
गंगा का तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट पर होने वाली दैनिक मां गंगा की आरती का स्थान एक बार फिर से बदल कर गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर किया गया है।
ये भी पढ़ें : जूता व्यापारी की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, पूलिस कर रही पूछताछ
कम हुआ था जलस्तर :
गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर कम हुआ था। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है, जिससे एक दो दिन में फिर से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका है।