फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपी मॉल से लापता हुईं मैनेजर की पत्नी और बेटी

Sun, 05 Apr 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली में हिंडाल्को की इकाई महान एल्यूमिनियम के प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत सिंह की पत्नी आरती और बेटी स्मिता शुक्रवार की दोपहर सिगरा स्थित आईपी मॉल से लापता हो गईं। दोनों अपनी कार से खरीदारी करने वाराणसी आई थी। चालक को बाहर खड़ा कर दोनों मॉल में चली गई।
विज्ञापन


काफी देर तक बाहर नहीं आई तो चालक ने यशंवत को सूचना दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में आरती कहीं चली गई हैं। सूत्रों की मानें तो आरती की लोकेशन गुजरात में मिली है। सिंगरौली में प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत सिंह की पत्नी आरती अपनी 14 साल की बेटी स्मिता के साथ खरीदारी करने शुक्रवार को इनोवा गाड़ी से वाराणसी पहुंची।

दोपहर करीब एक बजे चालक जुबैर को बाहर छोड़ मां और बेटी आईपी मॉल में गईं। काफी देर तक दोनों नहीं लौटी तो जुबेर परेशान हो गया। उसकी सूचना के बाद यशवंत वाराणसी पहुंचे। उनकी शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शनिवार की दोपहर एसएसपी जोेंगेद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यशवंत से घटना के बाबत पूछताछ भी की।
विज्ञापन


एसएसपी का कहना है यशवंत ने अपहरण का आरोप नहीं लगाया है। नाबालिग बेटी भी लापता हुई है इसलिए अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला कि यशवंत और आरती के बीच पिछले एक महीने से बातचीत नहीं हो रही थी। पारिवारिक विवाद की वजह से ही आरती नाराज होकर कहीं गई हैं। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें