उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में जिला प्रशासन के हाथ-पांव तब फूल गए, जब एक शख्स अपनी बेटी के साथ जिला मुख्यालय पर डीएम आवास के पास पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की देने लगा। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
शख्स जोरई गांव का रहने वाला गुलाब है, आरोप है कि उसकी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है, जो उसे वापस नहीं ले पा रहा है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने वाले गांव के कुछ दबंग लोग हैं।
विज्ञापन
3 of 5
उसका कहना है कि पुलिस के पास भी मदद मांगने गया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस कारण वह सोमवाह सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपनी आठ साल की बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने की चेतावनी दी। उसका कहना है कि अगर प्रशासन ने उसकी मदद नहीं की तो वह टंकी से कूद जाएगा।
4 of 5
वहीं बेटी भी नीचे उतरने की गुहार लगाते हुए रोती रही। मौके पर एसडीएम, सीओ ने पहुंचकर समझाया। लेकिन उसने किसी की नहीं मानी। उसका कहना है कि जमीन से कब्जा हटेगा तभी वह नीचे उतरेगा। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया।
बाद में एडीएम ने गुलाब को आश्वासन दिया कि उसकी बात को सुना जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर वह करीब साढ़े 11 बजे पानी की टंकी से नीचे उतरा।