फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः मुंबई से लौटे युवक ने खाया जहर, लोगों के दूरी बरतने से था परेशान

Fri, 27 Mar 2020 09:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र के एक गांव में मुंबई से होली पर लौटे युवक ने गांव वालों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमित बताने से परेशान होकर शुक्रवार की दोपहर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। सीएचसी प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मुंबई में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। कोराना वायरस के मद्देनजर वह होली के दो दिन पूर्व गांव आ गया था। युवक के अनुसार, लॉकडाउन होने के बाद गांव के लोग उसे कोरोना वायरस से संक्रमित बताने लगे। इसे लेकर लोग प्रताड़ित भी करने लगे।

विज्ञापन


परेशान होकर उसने शुक्रवार दोपहर घर में रखा कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने उसकी जांच की। बताया कि उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। डाक्टर ने ग्राम प्रधान से कहा कि वे गांव में सभी को बताएं कि बाहर से आने वाले लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार न किया जाए।

युवक ने बताया कि उसके पड़ोसी ने अपनी पत्नी की भी इस बात के लिए पिटाई कर दी कि वह उसके घर आई थी। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें