फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी-सास का गला काटा: ढाई वर्ष के बेटे व ससुर को भी नहीं छोड़ा, मचाया खूनी तांडव; इस बात से था नाराज

Sun, 26 Apr 2026 08:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इस वारदात की जानकारी मिलते ही इंदरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया। इसके पहले घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
बलिया में नृशंस वारदात के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: नगर थाना क्षेत्र के बछईपुर के छोटका पूरा गांव में शनिवार की रात पत्नी की विदाई ना होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर आधे घंटे तक तांडव मचाया। पत्नी प्रीति 22 वर्ष, सास सुशीला देवी 45 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी। ढाई वर्ष के बेटा अभी व ससुर अंतु गोंड (50) धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना की। 

विज्ञापन




घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी दिनेश शुक्ल सीओ आलोक गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाया, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दामाद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में टीम जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी चार वर्ष पूर्व बिछई पुर निवासी प्रीति गोंड़ से हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष का पुत्र है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायका में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित ससुराल पत्नी को ले जाने के लिए आया था, लेकिन  उसकी हैवानियत से पत्नी जाने से इंकार कर दिया। जाते-जाते उसने धमकी देकर गया था।

शनिवार की रात में प्रीति के घर के बगल में बरात आई थी, जिमसें नाच-गाने का प्रोग्राम हो रहा था। देर रात अमित ससुराल पहुंच कर छत के सहारे घर में घुसा, छत पर सो रही पत्नी प्रीति व सास सुशीला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। ढाई वर्ष के बेटे पर भी हमला किया।

चिल्लाने की आवाज सुन नीचे सो रहे ससुर अंतु गोड़ दामाद को पकड़ने का प्रयास किए तो अमित ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खूनी तांडव करने के बाद फरार हो गया। घटना की खबर पर मौके पर नगर थानाध्यक्ष संजय मिश्र सहित गड़वार, रसड़ा, पकड़ी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें