फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस चौकी से 400 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली, बाइक से आए थे बदमाश; घायल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Sun, 08 Nov 2026 12:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दो अन्य युवक भी बदमाशों की फायरिंग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाने के पास लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लालपुर में शुक्रवार की रात ढाई बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार आदर्श गुप्ता को गोली मार दी। लालपुर पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई फायरिंग में लहूलुहान आदर्श को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


फायरिंग में उसके दो अन्य साथी हिमांशु सिंह व निर्भय सिंह बाल-बाल बच गए। दोस्त हिमांशु सिंह की तहरीर पर लव और कुश के खिलाफ हत्या के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी वरुणा ने भी घटना के बारे में जानकारी ली।

Trending Videos

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मढ़वा लमही निवासी हिमांशु सिंह अपने दो दोस्तों चांदमारी निवासी निर्भय सिंह और चांदमारी वीडीए कॉलोनी निवासी आदर्श गुप्ता के साथ रात में संदहा चौराहे से चांदमारी की ओर बाइक से बढ़ा। 

रात लगभग ढाई बजे के आसपास बाइक सवार तीनों दोस्त लालपुर पुलिस चौकी से लगभग 400 मीटर दूर पहुंचे थे कि मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। तीनों दोस्त कुछ समझ पाते कि तब तक बदमाशों ने लक्ष्य करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बाइक पर बीच में बैठे आदर्श गुप्ता के कंधे पर गोली लग गई। फायरिंग के बाद हवा में असलहा लहराते हुए बाइक सवार हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल आदर्श को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। दोस्त हिमांशु सिंह ने पुलिस को बताया कि रंजिश में लव और कुश ने हमला किया। इन दोनों से दुश्मनी चल रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और पुरानी रंजिश के आधार पर आरोपियों लव व कुश की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। दोनों पक्ष पूर्व परिचित भी बताए गए हैं, दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर घटना हुई है। 

क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है। संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजेश कुमार पांडेय, डीसीपी वरुणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें