फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म किया और ऐंठे लाखों, बोला- मेरे जाल में फंस गई हो, रुपये मांगोगी तो जान से मार दूंगा

Tue, 23 Mar 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी की एक युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवती ने मिर्जापुर के युवक के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात 2014 में हुई थी, उसके बाद से वह शादी का झांसा देकर उससे रुपये ऐंठने लगा, और कई बार उससे रुपये भी ले लिए। वापस मांगने पर आरोपी ने कहा कि अब तुम मेरे जाल में फंस गई हो। साथ ही पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी मिर्जापुर जिले के अदलाहट थाना क्षेत्र बाराडीह अदलाहट का रहने वाला है। युवती की तहरीर पर लंका थाने में आरोपी युवक वरुण कुमार सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

युवती ने बताया कि धीरेंद्र महिला महाविद्यालय में पढ़ने के दौरान वरुण नाम के लड़के से फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी। उसने खुद को बीबीएमएसएमएस का छात्र बताया। साथ ही कहा कि वह अविवाहित है। एक दिन आरोपी युवक ने मुझे मिलने के लिए वाराणसी के सुंदरपुर चौराहे पर बुलाया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि अभी उसके घर की हालत ठीक नहीं है, फिलहाल उसे कुछ पैसों की आवश्यकता है।

विज्ञापन

आरोपी युवक ने मुझे शादी का झांसा देकर, 2016 में मुझसे 50,000 रुपये नकद लिए। इस दौरान उसने मुझसे फरवरी 2017 में कहा कि हम दोनों की शादी के लिए परिजन मान गए हैं। मुझे अभी और आर्थिक मदद चाहिए।

आरोपी ने मुझसे कई बार किश्तों में 10 हजार, फिर 8 हजार, 50 हजार, 99 हजार और एक लाख 70 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद उसने 49 हजार रुपये लिए। 23 अगस्त 2016 को भी उसने मेरे एटीएम से 50 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इस तरह आरोपी ने शादी का झांसा देकर किश्तों में 12 लाख रुपये ले लए। युवती का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उससे शादी के लिए कहा तो टालता रहा। इसी साल 6 मार्च को जब आरोपी युवक मुझे वाराणसी के लंका चौराहे पर मिला तो मैने उससे अपने पैसे मांगे। तो उसने रुपये देने से इनकार करते हुए कहा कि अब तुम मेरे जाल में फंस गई हो। मैं तुम्हें झूठा आश्वासन देता रहा और तुमसे संबंध बनाए। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम मुझसे रुपये मांगोगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा।

युवकी का आरोप है कि उसने मुझे धोखे में रखकर मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरे पैसे ऐंठ लिए। युवती ने लंका थाने में अपनी सुरक्षा व वरुण के खिलाफ कानूनी कारवाई के लिए गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें