फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक से धक्का लगने पर उतारा था मौत के घाट, हत्या और एससी-एसटी का मामला दर्ज; तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 06:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP News: जिले में बीते सोमवार देर रात बाइक से धक्का लगने के बाद हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आनंद चौहान समेत तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इटौरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाती रानीपुर की पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी युवक पंकज की हत्या के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और युवक की जान चली गई। घटना का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन




एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी आनंद चौहान, योगेश चौहान और अंकित चौहान के रूप में हुई है। तीनों आरोपी घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के इटौरा अंडरपास के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में मुख्य आरोपी आनंद चौहान ने बताया कि वह मृतक पंकज को पहले से नहीं जानता था। बीते 10 मई को वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से अहिलाद गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव की चट्टी के पास पंकज और उसके चाचा आपस में किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक उसकी बाइक के सामने गिर पड़े, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पंकज के पैर से टकरा गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

आनंद के मुताबिक, इसके बाद पंकज और उसके चाचा ने उससे विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर उसने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे साथियों ने बांस से पंकज पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल पंकज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से इलाके में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना में शामिल अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें