फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट से अब इन शहरों के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, एयर इंडिया-इंडिगो शुरू करेगी विमान सेवा

Wed, 22 Jan 2020 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान वाराणसी से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से वाराणसी के लिए नई विमान सेवा 31 जनवरी से शुरू कर रहा है। फरवरी में इंडिगो भी अपनी नई विमान सेवा भुवनेश्वर, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी नई विमान शुरू करेगा। उसके पहले ही एयर इंडिया गुवाहाटी के लिए 31 जनवरी से नई विमान की शुरूआत कर रहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि एयर इंडिया का विमान एआई 9747 झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से 10:45 बजे चलेगा और भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 11:50 बजे पहुंचेगा। फिर वही विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 12:15 बजे चलेगा और वाराणसी एयरपोर्ट पर 2:05 बजे पहुंचेगा।

फिर वही विमान एआई 9748 बनकर 2:30 बजे चलकर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 4:20 बजे पहुंचेगा। उसके बाद यही विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 4:45 बजे चलकर झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर 5:50 बजे पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरिश ने कहा कि इस रूट पर कोई विमान सेवा नहीं है और इस रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए यह नई विमान सेवा की शुरूआत की जा रही है। इस सेक्टर पर अच्छे बिजनेस की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें