फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक, बेकाबू होकर नहर में गिरी बाइक; मौत से मचा कोहराम

Fri, 19 Jun 2026 09:05 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर क्षेत्र के पंडापुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अपने छोटे भाई के शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल राजभर (22 वर्ष) निवासी हरिहरपुर धौरहरा थाना चौबेपुर के रूप में हुई। वह बाइक मिस्त्री था।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
अनिल राजभर के छोटे भाई सुनील राजभर की 22 जून को शादी होनी थी। जिसका कार्ड बांटने अनिल अपनी बहन पूजा के घर पंडापुर गांव जा रहा था। पिछले वर्ष उसकी भी शादी हुई थी। अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। 

विज्ञापन


गांव के पास पहुंचा ही थी कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में अनिल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पत्नी नेहा का रो- रो कर बुरा हाल है, वह बार- बार बेहोश हो जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सूखे नहर में जा गिरी जिससे हादसा हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें