हालांकि जब फॉरेंसिक टीम आई तो गोली से मौत की पुष्टि नहीं हुई। आशंका जताई गई कि रिंग रोड के पास किसी वाहन के धक्के से या फिर ओवर ब्रिज से नीचे गिरने से युवक की मौत हुई होगी। जंसा पुलिस के अनुसार युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि मौके पर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है और शव की पहचान कराई जा रही है।