वाराणसी में एक हत्या के मामले ने दिल दहला दिया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसको पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी को मारकर गड़ासे से शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए और जंगल में फेंक आया।
पुलिस ने बुधवार को शरीर के टुकड़े इकट्ठे कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर मुस्तफाबाद निवासी राजेंद्र सोनकर उर्फ गुड्डन की पत्नी आशा देवी(45) 10 दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी। 11 दिसंबर को आशा देवी को खोजने की बात कहकर पति राजेंद्र निकला और फिर उसका भी पता नहीं लगा। 13 दिसंबर को आशा देवी के भाई और भतीजों ने चौबेपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर चौबेपुर पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव के बाहर जंगल में आशा देवी के शरीर के टुकड़े एकत्र कर लिए।