फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: IGRS पर की पानी की शिकायत, विभाग ने उनका कनेक्शन ही काट दिया; हर महीने आती 400 से अधिक कंप्लेन

Fri, 06 Feb 2026 10:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस मामले को लेकर जलकल के सचिव ने बताया कि कनेक्शन काटकर देखा जाता है कि दिक्कत कहां पर हो रही है। वहीं, शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके यहां काफी दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल पर की पर की पानी की शिकायत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल कैंपस कमच्छा के सचिन यादव ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जलकल के कर्मचारियों ने गंदे पानी की शिकायत दूर करने के बजाय कनेक्शन ही काट दिया। 

विज्ञापन


साथ ही आईजीआरएस पर शिकायत निस्तारित कर दी। जब 10 दिन तक पानी नहीं आया तो उन्होंने जलकल के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या बताई। यह हाल आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का है।

इसी प्रकार कज्जाकपुरा, बजरडीहा और लल्लापुरा में गंदे पानी से जुड़ी शिकायतें आई हैं, जिनका निबटारा कराया जा रहा है। नगर निगम के 100 वार्डों से आईजीआरएस पर प्रतिदिन 10 से 15 शिकायतें आती हैं। इनमें गंदे पानी से जुड़ी शिकायतों की संख्या लगभग 2 होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर होगा समाधान

एक माह में 400 से अधिक शिकायतें आती हैं, जिनमें पानी के अलावा, लीकेज, सीवर ओवरफ्लो, सड़क, पोल, खंभा, लाइट, साफ-सफाई, और छुट्टा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल होती हैं। इनका निबटारा किया जाता है। हर महीने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की ओर से समीक्षा की जाती है। मातहतों को निर्देश दिया गया है कि आईजीआरएस की शिकायतों पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। 
आईजीआरएस की शिकायतों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। गंदे पानी से जुड़ी जहां से शिकायत मिली है, पहले कनेक्शन काटकर देखा जाता है कि कहां दिक्कत है, फिर उसे जोड़ा जाता है। - विश्वनाथ, सचिव, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें