फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा में पेड़ की डाल के सहारे फंदा लगाकर शख्स ने दी जान, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Tue, 08 Apr 2025 12:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नगर निगम कार्यालय के पास मंगलवार को एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
पेड़ से शख्स को उतारते पुलिसकर्मी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा स्थित सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पास नीम के पेड़ की डाल से फंदा लगाकर मंगलवार को एक युवक ने जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के चंद्रपुर मोटेगांव का मोरेश्वर आनंद राव सोनवाड़े (45) अपने 12 वर्षीय बेटे सागर के साथ प्रयागराज के महाकुंभ से काशी आया था। दोनों इधर-उधर भटकते हुए रहते थे। सागर ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और बड़ा भाई गांव पर है।

सागर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पेड़ पर चढ़कर कब फंदा लगा लिए उसे पता नहीं लगा। पुलिस फंदे से नीचे उतार कर युवक को मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें