फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....जब 50 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा अर्ध विक्षिप्त, मनाने में छूटे पसीने

Wed, 16 Aug 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विक्षिप्त को उतारते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली में एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति बुधवार की सुबह करीब दस बजे जिला मुख्यालय के बीएसएनएल कार्यालय परिसर में स्थित पचास मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने भी टावर पर बैठे व्यक्ति को उतारने की कोशिश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी दो घंटे के बाद मय वाहन मौके पर पहुंची।

लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड के दो दर्जन कर्मचारी टावर पर टकटकी लगाकर देखने के अतिरिक्त और कुछ नहीं कर पाए। वहीं सर्विस रोड और हाइवे तमाशाबीनों से भर गया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को डंडा भी पटकना पड़ा।
विज्ञापन


अंत में जब किसी भी तरह से बात नहीं बनी तो एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा जा सका। पुलिस उसे कोतवाली ले गई जहां उसने अपना नाम अशोक स्वर्णकार निवासी जमशेदपुर झारखंड बताया।

इसके बाद पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस उसे कोतवाली ले गई जहां वह कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रहा था। उसने केवल अपना नाम और पता बताने के साथ यह बताया कि वह ट्रेन से चंदौली पहुंचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें