वाराणसी के चोलापुर बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कई लोग चोर-चोर कह एक युवक को पीटने लगे। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
प्रकरण के अनुसार चोलापुर थाना अंतर्गत नवापुरा गांव निवासी संग्राम राजभर की साइकिल कुछ दिन पूर्व चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी संग्राम को उसकी साइकिल नहीं मिली तो उसने चोरी कर खुद के लिए साइकिल इंतजाम करने की सोची। मंगलवार को संग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जैसे ही दूसरे की साइकिल लेकर निकला वैसे ही उसे लोगों ने पकड़ लिया और पीट कर पुलिस को सौंप दिया।