मैंने शादी तोड़ने की बात की तो वह धमकी देने लगी। एक दिन अपने घर गई, कुछ लोगों को घर पर लेकर चली आई। मुझे धमकी देते हुए पैसे की डिमांड करने लगी। कहा कि इसी तरह पैसे देते रहना, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। पीड़ित ने बताया कि अब मैं पैसे देने में असमर्थ हूं।
उसके लोगों ने मुझे बीते 16 दिसंबर को गली में रोक कर धमकी दी थी। अब दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। इसी की शिकायत लेकर मैं सीपी से मिला हूं। शिकायत पत्र दे दिया हूं। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। मेरी मांग है कि मुकदमा दर्ज कर मुझे न्याय दिलाया जाए।