फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malviya Bridge: सुबह चार घंटे तक खड़े रहे 300 से ज्यादा लोग, 10.30 बजे खुला राजघाट पुल; आवागमन शुरू

Sat, 27 Dec 2025 09:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर आवागमन शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। हजारों लोग चंदौली और बिहार प्रदेश से इसी पुल के माध्यम से वाराणसी आते है। रास्ता बंद हो जाने से उन्हें काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
मालवीय पुल पर आवागमन के लिए माैजूद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Malviya Bridge Varanasi:वाराणसी के मालवीय पुल पर मरम्मत का कार्य 26 दिसंबर को बंद कर दिया गया था और वाराणसी प्रशासन ने सूचित किया था कि 27 दिसंबर को पुल पर वाहनों का प्रतिबंध हट जाएगा। सूचना के बाद सुबह 6 बजे से ही पड़ाव और नमो घाट की तरफ वाहनों की कतार लगने लगी लेकिन बैरिकेडिंग नहीं हटाया गया था। लोगों ने करीब चार घंटे इंतजार किया। तब जाकर 10:30 बजे आवागमन शुरू किया गया।

विज्ञापन


मालवीय पुल को मरम्मत के लिए सबसे पहले 20 दिसंबर को बंद किया गया था। उस समय दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति थी लेकिन बिना तैयारी की वजह से स्थिति यह हुई कि रामनगर, सामनेघाट और लंका पर भीषण जाम लग गया। जिससे मरम्मत कार्य एक घंटे में ही बंद करना पड़ा। वहीं दूसरी बार 23 दिसंबर की रात 10 बजे के बाद सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया।

वाराणसी और चंदौली दोनो तरफ लोहे और सीमेंट की भारी बैरिकेडिंग कर दी गई। 24 दिसंबर से मरम्मत का कार्य शुरू हुआ लेकिन अभी तक दो ज्वाइंटर की ही मरम्मत हो सकी थी कि उत्तर रेलवे ने कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे 26 दिसंबर को कार्य दोबारा बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन शुरू

इसके बाद वाराणसी जिला प्रशासन ने अखबारों के माध्यम से यह सूचना दी कि 27 दिसंबर की सुबह से सभी वाहनों का प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। जिसकी सूचना के बाद 27 दिसंबर को यानि शनिवार की सुबह 6 बजे से ही बाइक और चारपहिया सवार लोग राजघाट पहुंच गए लेकिन बैरिकेडिंग हटा नहीं था।

10:30 बजे तक जब तक बैरिकेडिंग नहीं हटा उन्हें इंतजार करना पड़ा। तब तक सैकड़ों लोग पैदल ही पुल पार किए। लोगों का कहना थ कि अगर बैरिकेडिंग रात को ही या फिर अलसुबह हटा दिया जाता तो काफी लोगों को राहत मिलती।

27 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे मालवीय पुल पर सभी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। वाराणसी प्रशासन की अनुमति के बाद चौराहे पर लगे बैरिकेडिंग को हटाया गया था।--सत्यप्रकाश यादव, यातायात प्रभारी, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें