फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दरबार में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लगाई हाजिरी

Sat, 04 Jul 2020 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची लोक गायिका मालिनी अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विंध्याचल पहुंची प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी की धर्मपत्नी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया। इसके पश्चात वे त्रिकोण परिक्रमा की।

विज्ञापन


सड़क मार्ग से पुराने वीआईपी मार्ग से एक गेस्ट हाउस में कुछ देर तक रुकने के बाद वे हाथ मे नारियल, चुनरी, माला फूल व प्रसाद लिए एक आम श्रद्धालुओं की भांति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भ गृह पहुंची।
 

मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं का दर्शन पूजन किया। हवन कुंड में आहुति देने के तत्पश्चात वे काली खोह स्थित मां काली माता व अष्टभुजा देवी के दर्शन पूजन कर पुण्य के भागी बनी।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन राज्याधिकारी तीर्थ पुरोहित एवं विंध्य विकास परिषद सदस्य राज मिश्रा कराया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल सहित पुलिस प्रशासन  के लोग मौजूद रहे। दर्शन पूजन  के उपरांत वे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें