आयोग के निर्देशानुसार 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इतनी मात्रा में नकदी पास रखने के बाबत पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो वह पर्याप्त साक्ष्य नहीं दे सके।
एसओ सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि पूछताछ में पहले तो किसी ने बैंक तो किसी उधारी के रुपये होने की बात कही, मगर उनसे साक्ष्य मांगा गया तो वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों के पास से धनराशि जब्त करते हुए आचार संहिता निगरानी के लिए बनी स्टेटिक टीम को सूचित कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।