फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औद्योगिक भूमि फ्री होल्ड करने से बढ़ेगा रोजगार और राजस्व, IIAने उठाया मुद्दा; CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

Thu, 29 May 2025 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपकर अपनी बात रखी। उन्होंने पत्रक के माध्यम से डिमांड रखी की लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड किया जाए।
विज्ञापन
विनायक प्लाजा में बैठक करते आईआईए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने का मुद्दा बुधवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने उठाया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


मलदहिया विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राजेश भाटिया, नीरज पारिख ने बताया कि औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने से प्रदेश में उद्योगों का विकास होगा और सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

आईआईए के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लीज होल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करना जरूरी है। प्रदेश में हो रहे औद्योगिकीकरण में भूमि की अनुपलब्धता बड़ी बाधा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि इस प्रणाली से काशी समेत अन्य जगहों पर औद्योगिक विकास को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। इसका असर रोजगार और राजस्व दोनों पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन

की गई विशेष चर्चा

राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि लीज होल्ड व्यवस्था के तहत उद्यमियों को उद्योग में नए उत्पाद का निर्माण शुरू करने, बैंक लिमिट में बदलाव या बैंक परिवर्तन करने, उद्योग को रक्त संबंधियों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में समस्या होती है। 

फ्री होल्ड करने से उद्यमियों के समय और संसाधनों की बचत होगी। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इस दौरान आईआईए राष्ट्रीय फूड कमेटी के अध्यक्ष दीपक बजाज, डिविजनल चेयरमैन अनुपम देव प्रशांत अग्रवाल, नीरज पारिख, राहुल मेहता, महिपाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 का प्रवेश मार्ग होगा चौड़ा
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने, औद्योगिक फीडर से विद्युत आपूर्ति करने, प्रशासनिक भवन के किराये का निर्धारण करने और औद्योगिक क्षेत्र में एसबीआई के बंद पड़े एटीएम को फिर से चालू कराने की मांगों पर चर्चा हुई। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 का प्रवेश मार्ग चौड़ा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ये काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 

निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला उद्योग अधिकारी सिद्धार्थ यादव, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें