तेंदुए के हमले से घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप : चिरईगांव क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल अमित मौर्य (28) के परिजनों ने पंडित दीनदयाल अस्पताल में इलाज देरी से मिलने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही हुई, जिससे मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ा।
बड़े भाई कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया कि वे 23 मई को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल अस्पताल पहुंचे और वहां इलाज के लिए पर्ची कटवाने के बाद कहा गया कि विशेषज्ञ डॉक्टर दो घंटे बाद आएंगे। हालांकि, दो घंटे की देरी के बाद भी इलाज शुरू नहीं हुआ। इलाज रात 10 बजे शुरू हुआ। 11 घंटे तक मरीज को इंतजार करना पड़ा। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है, मरीजों का इलाज समय पर शुरू कर दिया गया था।