कानपुर में शिक्षा मंथन में संपूर्णानंद संस्कृत विवि और विद्यापीठ ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को देश-दुनिया में बेहतर होने के लिए काम करना होगा। अपने विश्वविद्यालय को ऐसा बनाएं कि दूसरे लोग सीखने आएं। कठोर परिश्रम और सत्यनिष्ठा के बिना वर्तमान में प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं की जा सकती। उन्होंने उक्त संदेश छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में दो दिवसीय मंथन के दौरान विश्वविद्यालयों को दिए। कुलाधिपति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता और उसमें नए बदलाव को लेकर सुझाव दिए। नौ सत्रों में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। दो दिवसीय शिक्षा मंथन कार्यक्रम में नैक,नई शिक्षा नीति और एनआईआरएफ रैंकिंग, प्रशासनिक सुधार एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।
आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन में कुलाधिपति ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर शिक्षा संबंधित मूल्यांकन करते रहें। कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रामपूजन पांडेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. विधु द्विवेदी,डॉ. विद्याचन्द्रा, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. राजा शामिल हुए।