राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की संस्कृत इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर संस्कृत महाविद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति के लिए शासन से बातचीत करने का निवेदन किया।
साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने वेतन व पदनाम के संशोधन व महाविद्यालयों को अनुरक्षण अनुदान देने के लिए शासन से मांग करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, डॉ. उदयन मिश्र, डॉ. गोविंद कुमार मिश्र, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. पवन कुमार शुक्ल, डॉ. अशोक पांडेय, डॉ. राधा रानी, डॉ. अभिराम पांडेय, प्रशांत कुमार मौर्य शामिल रहे।