फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने में पलटा टेंपो, नौ दोस्त घायल, छह की हालत गंभीर; रेफर

Sun, 16 Aug 2026 12:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

UP Accident: चंदौली के नौगढ़ बांध मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाराणसी के रामनगर निवासी नौ दोस्त घायल हो गए। सभी औरवाटांड़ घूमने जा रहे थे। घायलों में तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिली, जबकि छह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
घायलों का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: नौगढ़ थाना क्षेत्र के बांध मोड़ के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार नौ युवक घायल हो गए। सभी वाराणसी के रामनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवक पिकनिक मनाने के लिए औरवाटांड़ जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बताया गया कि नौ दोस्त शनिवार को टेंपो से औरवाटांड़ की ओर जा रहे थे। बांध मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। अचानक सामने आई स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उसमें सवार सभी नौ युवक घायल हो गए।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को देखकर तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार शिवकुमार, अनीस और आशुतोष को मामूली चोटें आई थीं। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं संतोष, संजय, विकास, जितेंद्र, नरसिंह और आशीष को हादसे में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सभी छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने बताया कि टेंपो पलटने से नौ घायल अस्पताल पहुंचे थे। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद नौगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें