इमाम हुसैन का बीसवां शनिवार को शहर भर में शिया समुदाय ने अकीदत के साथ मनाया। इस दौरान जगह-जगह मजलिसों का आयोजन किया और नौहा मातम के जरिए उन्हें खिराज ए अकीदत पेश की गई। शनिवार को दालमंडी में शाहिद अली के आवास पर मौलाना तहजीब ने मजलिस को खिताब किया।
बंशीधर कटरा बेनियाबाग में अंजुमन हैदरी, मुनव्वर हुसैन के निवास पर मौलाना कैसर अब्बास, रामनगर गोलाघाट में मौलाना फरमान रजा, दोषीपुरा इमामबाड़े में मौलाना जयार और मौलाना मेंहदी रजा, चौहट्टा लाल खां में अंजुमन आबिदिया ने मजलिस और मातम के जरिए खिराज ए अकीदत पेश किया गया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 10 सफर को इमाम हुसैन की चार साल की बेटी सकीना का ताबूत शहर भर में उठाया जाएगा।