फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बीएससी नर्सिगिं में पोर्टल पर नहीं भर पा रहे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में बीएससी नर्सिगिं में दाखिले को लेकर चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में तकनीकी खामियों से अभ्यर्थी परेशान हैं। पोर्टल पर सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी फार्म सबमिट नही हो पा रहा है। अभ्यर्थियों ने आईएमएस निदेशक को ई मेल भेजकर समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिगिं में दाखिले के लिए 10 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आईएमएस प्रशासन की ओर से पोर्टल भी खुलवाया गया है। अभ्यर्थियों के मुताबिक जब वह आवेदन कर रहे हैं तो नियमानुसार सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फार्म जब सबमिट किया जा रहा है तो वह अपलोड नहीं हो पा रहा। पांडेयपुर, कैंट के साथ ही लंका क्षेत्र के साइबर कैफे से भी जब फार्म भरने जा रहे हैं तो वहां भी यही समस्या आ रही है। पोर्टल पर दिए बीएचयू के नंबर भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ अभ्यर्थियों ने आईएमएस निदेशक को ई मेल भेजकर इस समस्या से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें