फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां विधानसभा उपचुनाव: दो डिप्टी सीएम, पांच मंत्री, एक केंद्रीय मंत्री के बाद मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा

Fri, 08 Nov 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। कई दिग्गज नेता यहां प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर चुके हैं। वहीं अब सीएम योगी आदित्यनाथ भी जिले में पहुंचकर चुनाव का बिगुल फुकेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी सीटों पर दिग्गजों को उतारकर ताकत झोंक दी है। 13 नवंबर को मतदान होना है। उससे पहले खुद मुख्यमंत्री अब सभी सीटों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मझवां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तीन जनसभाएं कर चुके हैं, तो ब्रजेश पाठक एक जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा यूपी सरकार के पांच मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल लगातार जनसभाएं और प्रचार कर रही हैं। बता दें कि यह सीट यह सीट निषाद पार्टी के विधायक डॉ. विनोद बिंद के भदोही से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

विज्ञापन


अनिल राजभर को बनाया गया है प्रभारी मंत्री
मझवां सीट का प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को बनाया गया है। वह प्रचार के साथ ही वहीं प्रवास कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर चुनाव प्रचार को धार देंगे। आदर्श नगर पंचायत स्थित श्रीगांधी इंटरमीडिएट इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उपचुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा संबोधित कर चुके हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद यह उनकी पहली चुनावी रैली होगी। यहां पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को सबसे अधिक सक्रिय रखा है। 

उन्होंने तीन जनसभाओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियां देखी। जबकि एक जनसभा को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। इसके अलावा उप्र सरकार में मंत्री मंत्री गिरीश यादव, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री आशीष पटेल यहां जनसभाओं के साथ डोर टू डो प्रचार में भी उतर चुके हैं।

विज्ञापन

मझवां विधानसभा का इतिहास

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से पार्टी ने पिछले एक महीने में कई रैलियां कराई हैं। जबकि मंत्री अनिल राजभर को चुनाव का प्रभारी बनाया गया है तो वह लगातार यहां प्रचार के साथ प्रवास भी कर रहे हैं। इसके अलावा विधायक भूपेश चौबे, सुनील पटेल, अनुराग पटेल, रमाशंकर पटेल, एमएलसी विनीत सिंह और धर्मेंद्र राय भी लगातार प्रचार कर रहे हैं।

मझवां विधानसभा सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के बेचनराम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद यहां कांग्रेस, जनसंघ, जनता दल, बसपा और भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की। 2017 में भाजपा से सुचिस्मिता मौर्य और 2022 में निषाद पार्टी के डॉ. विनोद बिंद यहां से चुनाव जीत चुके हैं। बसपा भी यहां से पांच बार चुनाव जीत चुकी है।
विज्ञापन

उपचुनाव में मतदाता

मझवां विधानसभा उपचुनाव में कुल 3,99,259 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,88,136 महिलाएं और 2,11,105 पुरुष शामिल हैं।

अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हेलिपैड बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें