फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड: गिरधारी के एनकाउंटर पर पत्नी ने जताया सरकार का आभार, बोलीं-अन्य दोषियों को भी सजा हो

Mon, 15 Feb 2021 07:39 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

  • मऊ निवासी पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख की हत्या का आरोपी था गिरधारी उर्फ डाक्टर
  • अजीत सिंह की पत्नी रानू ने कहा कि गिरधारी को उसके किए की सजा मिल गई
विज्ञापन
गिरधारी उर्फ डाक्टर का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के देवसीपुर निवासी पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोपी गिरधारी उर्फ डाक्टर को लखनऊ में मुठभेड़ में मार गिराने पर अजीत की पत्नी रानू सिंह ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने मांग की कि हत्या के अन्य दोषियों को भी जल्द सजा दी जाए।

विज्ञापन


लखनऊ के कठौता चौराहे पर छह जनवरी को बदमाशों ने अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्याकांड में गिरधारी उर्फ डाक्टर की अहम भूमिका थी। इसके बाद पुलिस ने 11 जनवरी को गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया था। 15 फरवरी की भोर में गिरधारी ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया।

इसकी जानकारी होने पर अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने कहा कि गिरधारी को उसके किए की सजा मिल गई। उन्होंने प्रदेश के सीएम को इसके लिए धन्यवाद दिया। कहा कि शार्प शूटर गिरधारी को मारकर पुलिस ने उन्हें ही नहीं, बल्कि अनगिनत पीड़ितों को न्याय दिलाया है। प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद थी और यह पूरी हुई। उन्होंने कहा कि पति की हत्या में शामिल अन्य दोषियों को भी जल्द सजा दी जाए।

...तो इसलिए पड़ा डाक्टर नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

छह जनवरी को राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके विभूतिखंड में हुए गैंगवार ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। इस दौरान मऊ जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व हिस्ट्रीशीटर अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार की रात लखनऊ पुलिस ने इस गैंगवार में शामिल रहे अपराधी गिरधारी उर्फ डाक्टर को एनकाउंटर में मार गिराया। गिरधारी 29 साल से जरायम की दुनिया में एक्टिव था। वह दोनों हाथों से असलहा चलाने में माहिर था। उसका नाम डाक्टर इसलिए पड़ा था, क्योंकि वह शरीर के ऐसे हिस्से में गोली मारता था जहां लगने के बाद तुरंत मौत हो जाती थी। लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली समेत 12 बड़े शहरों की क्राइम डायरी में भले ही उसका असली नाम गिरधारी दर्ज हो। लेकिन अपराध की दुनिया में उसे कई नाम थे। वह गिरधारी लोहार, डाक्टर, टग्गर, DM, रॉबिनहुड के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें