फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल गुलाल संग सजे सुर-साज

Mon, 16 Mar 2015 01:41 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली मिलन के जरिए आपसी प्रेम और सद्भाव की झलक रविवार को भी अलग-अलग जगहों पर पेश की गई। होली को वर्ष भर के गिले-शिकवे दूर करने वाला त्योहार बताया गया। इस दौरान लाल गुलाल लगाकर कर जहां लोग गले मिले , वहीं रंगारंग प्रस्तुतियों से इस मौके को और यादगार बनाने की कोशिश की गई।  
विज्ञापन

कमच्छा में शाम को क्षत्रिय सेवा समिति के होली मिलन में हर्बल रंगों के इस्तेमाल पर चर्चा की गई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुलाब की पंखुड़ियों और प्राकृतिक रंगों की वर्षा की गई। ड़ॉ. बीके सिंह, डॉ. एमएन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से जैतपुरा में ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए होली मिलन में गिले-शिकवे दूर करने का संकल्प दिलाया गया।  इसमें गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही के भी कार्यकर्ता शामिल हुए। चेतगंज क्षेत्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जायसवाल कटरा में एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी(व्यापार प्रकोष्ठ) के मनोज वर्मा ने दुर्गा प्रसाद गुप्त, विवेक गुप्त का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर अभिनंदन किया। संजय नगर कॉलोनी में जनकल्याण परिषद के होली मिलन में पुलिस अधीक्षक नगर सुधाकर यादव, नगर आयुक्त वीके सिंह भी पहुंचे। महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल को होली मिलन में महिलाओं ने गुलाल लगाकर जमकर मस्ती की।
अध्यक्ष सुमनलता अग्रवाल, महामंत्री डॉ. सरिता त्रिपाठी, रूपा अग्रवाल समेत तमाम महिलाओं ने हिस्सा लिया। नागरिक सुरक्षा चौक प्रखंड, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, हैहयवंशीय कसेरा महासभा, मैथिल समाज बनारस की ओर से हुए होली मिलन में गुलाल लगाकर लोग गले मिले।
 हमारे सेवापुरी संवाददाता के अनुसार ब्राह्मण महासंघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को खमौना स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र रहे। होली मिलन समारोह में रिमझिम फुहारों के बीच चैती और भाग गीत से मौसम और खुशनुमा हो गया। रामनगर संवाददाता के अनुसार वहां बारी समाज की ओर से जब्बार कटरा में होली मिलन के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें