फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मॉब लिंचिंग’ जैसा शब्द विपक्ष ने किया ईजाद: महेंद्र नाथ पांडेय

Wed, 25 Jul 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बोले महेंद्र नाथ, मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले की हो रही है जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘मॉब लिंचिंग’ विपक्ष का जनता को गुमराह करने के लिए विपक्ष द्वारा ईजाद किया हुआ शब्द है। जब चुनाव नजदीक आता है तो लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे शब्द विपक्ष ईजाद करने लगता है। यह बात  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले असहिष्णुता शब्द उछाला गया था और अब मुद्दा विहीन विपक्ष ने मॉब लिंचिंग उठाया है।
विज्ञापन


हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तत्पर है और किसी भी कीमत पर कानून का राज कायम रखा जाएगा। वह यहां भाजपा के काशी प्रांत के सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए थे।    

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा का चुनाव सामने है। राजग गठबंधन सकारात्मक कार्यों की बदौलत देश में एक बार फिर सत्ता में आएगी। हाल ही में लखनऊ में इंवेस्टर्स समिट की बैठक हुई, जिसमें 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रदेश में शुरू होने जा रही हैं। यह ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन


एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच की जा रही है। जो लोग इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहे हैं, जब उनकी सरकार थी तो जेलों में क्या-क्या जेल में होता था, किसी से छिपा नहीं है। संगठित अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है।

उन्होंने देश की सुरक्षा और आर्थिक प्रगतियों पर भी चर्चा किया। और कहा कि नरेंद्र मोदी की सभाओं में पहले की तुलना में अधिक भीड़ हो रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सवाल पर उन्होंने कहा कि 341 किमी एक्सप्रेस वे का निर्माण होने जा रहा है। इससे सभी जिले लाभांवित होंगे।

करणी सेना की धमकी पर उन्होंने तंज कसा। और कहा कि राजस्थान तो अच्छे घरों के लिए जाना जाता है। अगर ऐसा वह कर रहे हैं तो अच्छा ही है। ओम प्रकाश राजभर के सरकार के विरुद्ध बयानबाजी पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने चालाकी से जवाब दिया। कहा कि ओमप्रकाश हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे। हमारी पार्टी सभी धर्म व समुदाय का सम्मान करती है।

योजनाओं के प्रचार में सोशल मीडिया की भूमिका अहम

नई और पुरानी पीढ़ी के बीच सामंजस्य बना रहा सोशल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ने कहा कि नयी पीढ़ी एवं पुरानी पीढ़ी के बीच सामंजस्य बनाने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रही है। सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईटी सेल की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हर राज्य सरकार विकास को बढ़ावा देने में सक्षम हुई है। जो सभी योजनाओं को लागू कर रही है। इन योजनाओं को जनजन तक पहुंचने का काम सोशल मीडिया के साइबर योद्धा कर रहे है।

आज का समय सूचना क्रांति का युग है और अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाई जा रही है। पांच करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य की सुविधा देने की घोषणा 15 अगस्त की जाएगी। आज तक यह सेवा केवल अमेरिका जैसे देशों में ही थी।

किसानों को उनकी लागत का डेढ गुना लागत देकर सरकार ने वादा पूरा किया। जिसमें 19 फसले शामिल हैं। देश की जनता ने मोदी में विश्वास किया था। जनता आज स्वीकार कर रही है कि उनका निर्णय सही था। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है।

देश में 1.80 करोड़ से अधिक लोग सोशल का उपयोग कर रहे हैं।
 जिसके द्वारा सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाना आसान हुआ है। काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर न सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार ने देश में भाजपा का नाम रोशन किया, बल्कि विदेशों में केंद्र की मोदी सरकार की जय-जयकार हो रही है। 
विज्ञापन

सूबे मे भाजपा शुरू करेगी सदस्यता अभियान

भाजपा की संगठन रचना 30 अगस्त तक होगी पूरी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को कहा कि 30 अगस्त तक बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की रचना पूर्ण हो जाएगी। लोकसभा, विधानसभा स्तर पर 13-13 कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। जिला पंचायत स्तर पर टोलियों में 15 कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।

शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। पुराने सदस्यों को सत्यापन कराया जाएगा। बूथ की संरचना नए सिरे से बनेगी। जिसमें खासतौर पर ओबीसी और दलितों को शामिल किया जाएगा। बूथ स्तर की संरचना में 20 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। 

वह शहर के होटल रिवर व्यू में काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में 13 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष और काशी क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसमें 9 सेक्टर प्रवासियों को बदलने का निर्णय लिया गया।

इन रूचि पूर्वक काम नहीं करने का आरोप है। मतदाता सूची को लेकर सभी तहसीलों पर एक कार्यकर्ता को प्रभारी बनाए जाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि जो चौपाल गांवों में लगी थी। उसका अच्छा संदेश गया है। अब प्रदेश के सभी गांवों में चौपाल तीन चरणों में लगाई जाएगी।

अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को कराई जाएगी। 15 अगस्त को झंडा रोहण के बाद प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा भी श्री बंसल ने संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। 

बैठक को काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, राकेश त्रिवेदी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, काशीनाथ तिवारी, अमरनाथ यादव, नागेंद्र, सुशील उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें