फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के लिए 25 हजार की नौकरी है रखी: डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 

Thu, 13 Feb 2020 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिवसीय कौशल महोत्सव के समापन पर कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस पर हमला बोला। गुरुवार को बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान कहा कि 60 सालों तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारी दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। स्किल की छोड़िए यह तक नहीं सोचा कि युवाओं को कैसे रोजगार से जोड़ा जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बेरोजगारी पर चिल्लाते हैं। आकर देखें कि बनारस में दो दिन के अंदर 1600 युवाओं को घर से बुलाकर नौकरी दी गई। तंज कसते हुए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के लिए यहां तो 25 हजार की नौकरी रखी है।

कौशल महोत्सव में शामिल देश की 95 कंपनियों ने युवाओं को रोजगार दिया। दो दिवसीय महोत्सव में कुल 6750 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों को पीएम मोदी 16 फरवरी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इसके लिए कौशल विकास मंत्री ने पीएमओ को रिपोर्ट भेजा है।

विज्ञापन

कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, स्किल इंडिया रोजगार मेला ने नौकरी चाहने वालों को भावी नियोक्ताओं से मिलने और उद्यमिता और शिक्षुता सहित विभिन्न रोजगार के अवसरों का पता लगाने का अवसर दिया है।

1440 रोजगार मेला का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल 2018 से जनवरी 2020 तक किया गया। जिसमें लगभग 5,40,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। उत्तर प्रदेश में ही 65 जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। कौशल महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ावा देना है, सीखने और कौशल परिदृश्य में नए नवाचारों और भविष्य की दृष्टि का अनावरण करना है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के कौशल और शैक्षिक योग्यता से मेल खाने वाले विविध कैरियर विकल्पों को उजागर करना है। जिससे उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण केंद्रों और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा हो। दो दिवसीय कौशल महोत्सव में सौंदर्य और कल्याण, खुदरा, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, चमड़ा, आतिथ्य सहित 20 क्षेत्रों के प्रमुख संगठनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें