छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को छात्रों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन परीक्षा परिणामों में आ रही गंभीर दिक्कतों को लेकर था। छात्रों ने प्रशासनिक भवन बंद करवाकर परीक्षा नियंत्रक का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
छात्रों का आरोप था कि कई पाठ्यक्रमों के परिणाम गलत जारी किए गए हैं। कुछ छात्रों के अंक पत्र में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है, जबकि वे परीक्षा में शामिल हुए थे। कई विषयों के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं, जिससे अगली कक्षाओं में प्रवेश में समस्या आ रही है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। इससे विश्वविद्यालय का कामकाज घंटों बाधित रहा। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।