फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए होगी प्रवेश परीक्षा, नियमित कोर्स में मेरिट से मिलेगा प्रवेश

Tue, 09 Jun 2026 06:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं नियमित कोर्स में मेरिट से दाखिले होंगे। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 2026-27 में यूजी-पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार कैंपस में प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है जबकि बाकी नियमित कोर्स में मेरिट से दाखिले होंगे। इसे लेकर गाइडलाइन बनाने से लेकर बाकी तैयारियां भी चल रही हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीएसडब्ल्यू जैसे नियमित कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया चल रही है। दो दिन पहले ही प्राचार्यों की बैठक में इस साल सभी कॉलेजों में भी समर्थ पोर्टल से दाखिला लिए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। इधर, कैंपस में आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। 

अभ्यर्थियों के पास 10 जून तक आवेदन का अंतिम मौका है, यानी दो दिन और आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय में बनी प्रवेश समिति भी सक्रिय हो गई है। विश्वविद्यालय कैंपस में 10 जून और गंगापुर में 30 जून तक जबकि संबद्ध महाविद्यालयों में 21 जून तक आवेदन होगा। 
विज्ञापन


प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य कोर्स में नियमानुसार मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। इस बारे में वेबसाइट पर प्रवेश बुलेटिन भी अपलोड करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें