फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ ने जारी किया परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें- किस दिन होंगे किस विषय के एग्जाम

Tue, 26 Dec 2023 02:28 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। सेमेस्टर परीक्षा में वाराणसी समेत
पांच जिलों में दो लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से एक फरवरी 2024 तक होंगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। सेमेस्टर परीक्षा में वाराणसी समेत पांच जिलों में दो लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पांचों जिलों में केंद्रों की संभावित संख्या 216 की जा सकती है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से एक फरवरी 2024 तक होंगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक होगी। पहला प्रश्नपत्र संस्कृत और भौतिक विज्ञान का होगा। अंतिम प्रश्नपत्र शारीरिक शिक्षा व रशियन भाषा का होगा। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से दो फरवरी तक दूसरी पाली में 11.30 बजे से 1.30 बजे तक होंगी। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी व बॉटनी का होगा। 

पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से 21 फरवरी तक 2.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होंगी। आठ जनवरी को उर्दू, संस्कृत और बीकॉम की परीक्षाएं शुरू होंगी। एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जनवरी से 19 जनवरी तक होंगी। एलएलएम की परीक्षाएं नौ जनवरी से 18 जनवरी तक होंगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अवकाश, नहीं हो सका केंद्र निर्धारण
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की समय सारिणी तो जारी कर दी है, लेकिन अभी तक केंद्र निर्धारण और प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सके हैं। शीतावकाश के कारण विश्वविद्यालय बंद है। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह का कहना है कि तैयारी चल रही है। समय से परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें