फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth: बीए, बीएससी की मौखिक परीक्षाओं की तारीख घोषित, जल्द कर लें नोट

Thu, 17 Nov 2022 01:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वनस्पति विज्ञान एवं भूगोल 17 नवंबर को प्रात: 10 बजे, रसायन विज्ञान 18 नवंबर को प्रात: 10 बजे, भौतिक विज्ञान एवं जंतु विज्ञान 19 नवंबर को प्रात: 10 बजे तथा गृह विज्ञान की मौखिक परीक्षा 21 नवंबर को प्रात: 10 बजे संपन्न होगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अंतर्गत संचालित बीए-बीएससी (भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञान तथा भूगोल) द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 17 नवंबर से 21 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान एवं भूगोल 17 नवंबर को प्रात: 10 बजे, रसायन विज्ञान 18 नवंबर को प्रात: 10 बजे, भौतिक विज्ञान एवं जंतु विज्ञान 19 नवंबर को प्रात: 10 बजे तथा गृह विज्ञान की मौखिक परीक्षा 21 नवंबर को प्रात: 10 बजे संपन्न होगी।
वहीं, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सत्र 2022-23 की बीए पत्रकारिता द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, बीए (आनर्स) मास कम्युनिकेशन द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एमए मास काम तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 21 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


बीए द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी की मिड टर्म परीक्षा 21 नवंबर को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी मेजर विषय के छात्रों की छूटी हुई मिड टर्म परीक्षा दोबारा 21 नवंबर को होगी। 21 नवंबर को अंग्रेजी विभाग में परीक्षाएं होंगी। अगर कोई छात्र उक्तपरीक्षा में उपस्थित नहीं होता है तो परीक्षा परिणाम अपूर्ण होने की स्थिति में वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें