फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: 46.45 घंटे तक श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, सभी प्रवेश द्वार पर लगी लंबी कतार

Wed, 26 Feb 2025 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025 : बाबा विश्वनाथ लगातार 46.45 घंटे तक श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन देंगे। इस बार 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सुबह 9 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। 
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ धाम में बुधवार की सुबह मंगला आरती के बाद से ही दर्शन- पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। इसके साथ ही सभी अखाड़ों के संन्यासियों ने बाबा का संक्षिप्त जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ महाशिवरात्रि पर लगातार 46.45 घंटे तक श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन देंगे। इस बार 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन ने भीड़ के अनुसार मंदिर में तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं के लिए झांकी दर्शन के इंतजाम किए गए हैं।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार नो प्रोटोकॉल के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। मंगलवार को बाबा के दरबार में आने वाले सभी श्रद्धालुओं ने सामान्य श्रद्धालु की तरह कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


महाकुंभ के पलट प्रवाह की भीड़ के कारण न्यास ने 27 फरवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगा रखी है। मंगला आरती के समय से ही इसका पालन किया गया। मंगलवार को पूरे दिन भर और बुधवार को भी किसी भी वीआईपी को प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि प्रोटोकॉल दर्शन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें