बड़ागांव में प्रधान पद पर अतुल सिंह निर्वाचित।
- फोटो : अमर उजाला
पति की विरासत नहीं बचा पाईं
बड़ागांव के उपचुनाव में अतुल सिंह ने 224 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा गुप्ता को पराजित किया। दिवंगत ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता के कारण यह पद रिक्त हुआ था। उषा पूर्व प्रधान की पत्नी हैं। वे अपने पति की विरासत नहीं बचा पाई। अतुल सिंह को 1800 मत मिले, जबकि ऊषा गुप्ता को 1576 वोट प्राप्त हुए।
नरोत्तमपुर में पिता के बाद बेटा बना प्रधान
काशी विद्यापीठ के नरोत्तमपुर में प्रधान पद पर अमित कुमार जायसवाल ने गुलाब यादव को 119 मत से कराया। पिता गुरूप्रसाद जयसवाल के निधन के बाद यह सीट रिक्त थी। उनके बेटे अमित ने पिता की विरासत बचाई। अमित 562 मत पाकर विजयी हुए। गुलाब यादव को 443 मत मिले।
मंगारी के प्रधान बने विजय : पिंडरा के मंगारी में प्रधान पद पर विजय बहादुर को 622 मत पाए। प्रतिद्वंदी स्वतंत्र गुप्ता 530 वोट पाए। डॉ कमल कुमार पटेल को 530 मत मिले। चुनाव में विजय बहादुर पटेल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से 92 मतों से हराया। यहां के पूर्व प्रधान नंदलाल जायसवाल का निधन बीमारी के चलते हुआ था। जिसके चलते यह पद रिक्त हैं। -530 मत मिले। वही 25 मत अवैध पड़े।