फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Temperature: अप्रैल में गर्मी का नया रिकाॅर्ड, 3 दिन में 44 डिग्री तक जाएगा तापमान

Sat, 27 Apr 2024 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi Temperature: दशाश्वमेध से लेकर अस्सी घाट तक लोगों की आवाजाही कम रही। दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 25.0 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
वाराणसी में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में लगातार तीखी धूप निकल रही है। साथ ही हीट वेव चल रही है। इससे तापमान रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। स्थिति यह है कि अप्रैल के 26 दिन में शनिवार को दूसरी बार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस (शुक्रवार को 43.2 डिग्री) पार कर गया।

विज्ञापन


इसके पहले 20 अप्रैल को पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार हीट वेव चलने से 30 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शनिवार को भी दिन भर हीट वेव चलती रही। इस कारण लोग परेशान दिखे।

सात दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 43.2 25.0
25 अप्रैल 42.3 23.5
24 अप्रैल 41.8 23.8
23 अप्रैल 41.0 25.6
22 अप्रैल 40.2 25.6
21 अप्रैल 40.3 24.8
20 अप्रैल 43.7 25.8
19 अप्रैल 42.8 25.0
18 अप्रैल 40.2 22.8
17 अप्रैल 40.1 24.5
तापमान डिग्री सेल्सियस में    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें