भारत की बालिकाएं राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार : कार्यक्रम में पाणिनि, निवेदिता शिक्षा सदन, संत अतुलानंद, आदर्श शिक्षा मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य अग्रणी शिक्षण संस्थानों ने भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत मंचीय प्रस्तुति देकर अपना योगदान दिया।
इस दाैरान अतुलानंद की छात्रा महारानी लक्ष्मीबाई स्वरूप अश्वारोही रही। आदर्श शिक्षा मंदिर के प्रतिभागियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। पाणिनि संस्कृत महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत करने के साथ भाला, लेजियम, तलवार प्रदर्शन से सिद्ध किया कि भारत की बालिकाएं राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हैं।
एकल गीत गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज की कीर्ति ने गाया। इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, न्यासी मंत्री डॉ. रंजना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्षदुर्गा पांण्डेय, न्यासी डॉ. मंजू द्विवेदी, आरती अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संयोजन अंजू सिंह, सह संयोजिका कविता मालवीय व चारुशिला ने किया। संचालन प्रियांशु ने किया।