कामायनी ऑडिटोरियम में पखावज वादन से महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने दिल्ली के कामायनी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में पखावज वादन से सुधि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सम्मेलन सोपोरी एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड परफार्मिंग आर्ट्स के बैनर तले आयोजित किया गया।
ये समारोह संतूर सम्राट पंडित भजन सोपोरी द्वारा हर साल पांच दिन के आयोजित कराया जाता है। महंत प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने चारताल में अलग-अलग रचनाएं सुनाईं। उनके साथ सारंगी पर ध्रुव सहाय ने दिया।
पखावज वादन के बाद महंत जी ने उभरते संगीतकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच तक आने को भी कहा। बीएचयू आईआईटी में प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ जी ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि स्टेज परफार्मेंस करेंगे। जब लोग एक टैक्नोक्रेट के रूप में आपको जानते हों और पचास की उम्र के बाद इस तरह से प्रस्तुति देना मामूली हिम्मत का काम नहीं है।