महानगर युवा कांग्रेस ने वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक(कैब) की प्रतियां जलाकर विरोध किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर देश को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने रूप से कहा कि सरकार की नीति-गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, महिला अत्याचार आदि से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नागरिकता संसोधन बिल जैसे मुद्दों में देश की जनता को उलझाए रखना चाहती है। उनका कहना है कि कांग्रेस जन इसका विरोध कर रहे हैं।