फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से सात समंदर पार तक गूंजा महामृत्युंजय मंत्र, कोरोना वायरस के खात्मे की कामना के लिए हुआ आयोजन

Fri, 23 Apr 2021 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी से सात समंदर पार तक महामृत्युंजय मंत्र का जाप हुआ। कोरोना की भयंकर वैश्विक बीमारी से जूझ रहे भारत के आम नागरिकजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से अनुष्ठान का आयोजन हुआ। काशी बौद्धिक मंच से जुड़े भारत के 15 से अधिक राज्यों और विदेशों में रहने वाले नागरिकों ने भगवान शिव को स्मरण करते हुए 108 बार महामृत्युंजय पाठ का जप किया। 

विज्ञापन


महामृत्युंजय व काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ से  महामारी की त्रासदी को दूर करने की प्रार्थना हुई। सभी लोगों ने भगवान शिव से सभी कोरोना मरीजों के जल्द स्वस्थ होने और उनके इलाज में लगे सभी डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को भी सुरक्षित रखने की कामना की। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, डॉ. प्रमोद पांडेय, डॉ. डीके सिंह, डॉ रश्मी सिंह, डॉ. क्षेमेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अजय त्यागी, राजेश कुमार, मोती चंद प्रसाद, दीपक कुमार राय, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें