फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कैंट से फुल होकर गई महामना की क्लोन ट्रेन, कोच में चढ़ने व उतरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बेपटरी

Wed, 23 Sep 2020 12:24 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेल यात्रियों को वेटिंग टिकट से मुक्ति दिलाने को शुरू हुई क्लोन ट्रेन में यात्रियों को ही जगह नहीं मिल रही है। मंगलवार की शाम कैंट रेलवे स्टेशन से महामना की क्लोन ट्रेन फुल होकर नई दिल्ली रवाना हुई। स्लीपर और 3 एसी कोच में सीटें फुल रही। इस दौरान चढ़ने व उतरने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना यात्री भूल गए। जिन्हें आरपीएफ़ के जवानों ने समझाया बुझाया। 

विज्ञापन


21 सितंबर से रेलवे ने क्लोन ट्रेन चलाई है। वाराणसी के खाते में नई दिल्ली रूट की दो और सूरत-छपरा रूट की एक क्लोन ट्रेन आई है। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। वेटिंग टिकट ही शो कर रहा है। नई दिल्ली से वापसी में श्रमजीवी की क्लोन और महामना क्लोन में सीट मिल जाएगी लेकिन ताप्ती गंगा में मिलना बहुत मुश्किल है। 

शाम 6.55 बजे महामना एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना हुई। कोच में सवार होने की यात्रियों में इतनी बेताबी रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ़ ने यात्रियों को कतारबद्ध कराकर कोच में सवार कराया। बर्थ पर पहुंचते ही यात्रियों ने साथ में लेकर चल रहे सैनिटाइजर से सीट सैनिटाइज की। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सहित अन्य अधिकारियों ने संचालन संबंधित तैयारियों को परखा। महामना में लगे हमसफ़र कोच के अंदर कुछ जगहों पर साफ-सफाई का अभाव रहा तो कर्मियों ने तत्काल साफ-सफाई की। 

ट्रेन में सब कुछ ठीक है लेकिन आम यात्रियों के लिहाज से किराया अधिक है। रेलवे को किराया कम रखना चाहिए।नागेंद्र कुमार

ट्रेन में चढ़ने व उतरने के दौरान यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। यात्री हाल में भी बहुत भीड़ हो जा रही है।
रवि रोशन, यात्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें