फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बाबा के धाम में लगेगा शिवभक्तों का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी पुराधिपति शिव की नगरी काशी सावन में शिवभक्तों से बम-बम रहेगी। सावन में जहां एक तरफ शिवभक्ताें का महाकुंभ बाबा के धाम में लगेगा, वहीं शहर के शिवमंदिरों में भी भक्तों की अनवरत कतार रहेगी। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद सावन के महीने में शिवनगरी में सावन का उल्लास घाट से लेकर गलियों तक नजर आएगा। मंदिर प्रशासन ने शिवभक्तों की सुरक्षा और दर्शन पूजन का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के महीने में 60 लाख से अधिक शिवभक्तों के आने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन के हर सोमवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। मंदिर प्रशासन सावन में भक्तों की भीड़ को देखते हुए ही तैयारियों को अंजाम दे रहा है। सावन में पहला मौका होगा जब शिवभक्त गंगधार से गंगाधार की राह को बोल-बम के जयकारों से जागृत करेंगे। कण-कण शंकर की नगरी में शिव के धाम का कण-कण भी शिवभक्तों की भक्ति से शिवमय नजर आएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए व्यवस्था और सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। श्रद्धालु जिस रास्ते से मंदिर में प्रवेश करेंगे उसी रास्ते से वह बाहर भी निकलेंगे।
प्रवेश और निकास के लिए एक ही रहेगा मार्ग
श्रद्धालु ललिता घाट से गंगाजल लेकर मंदिर चौक के प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर के पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे। बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद पूर्वी गेट से ही मंदिर चौक होते हुए गंगा द्वार से बाहर निकल जाएंगे। गेट नंबर चार से वीआईपी और टिकटधारी श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। यहां से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर चौक में पूर्वी गेट से प्रवेश करेंगे और गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से बाबा का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद यात्री उसी रास्ते से वापस बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन

सावन में रहेगी झांकी दर्शन की व्यवस्था
सावन के महीने में बाबा के धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए झांकी दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के चारों द्वार से शिवभक्तों को बाबा के दर्शन मिलेंगे और वहीं पर लगे पात्र के जरिए वह बाबा को जल अर्पित कर सकेंगे।
शिवभक्तों की सेवा करेगा मारवाड़ी संघ
सावन के महीने में मारवाड़ी युवक संघ शिवभक्तों की सेवा करेगा। इसके लिए बांसफाटक स्थित सत्यनारायण मंदिर पर शिविर लगेगा। शनिवार को संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जालान की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। प्रधानमंत्री महेश चौधरी ने बताया कि सावन के चारों सोमवार को शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें