ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवाने वालों के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 1516 पुरुष, 575 महिलाएं और 490 बच्चे हादसे में घायल हुए हैं। ज्यादातर हादसे कुंभ जाने के दौरान हाईवे पर हुए। खड़े वाहन में पीछे से भिड़ने से ज्यादा हादसे हुए।
किस समय पहुंचे कितने घायल
- 6-9 बजे सुबह 120
- 9-12 बजे 230
- 12-3 बजे दोपहर 364
- 3-6 बजे शाम 440
- 6-9 बजे शाम 480
- 9-12 बजे रात 440
- 12 से 3 बजे सुबह 280
- 3-6 बजे सुबह 120
क्या बोले अधिकारी
नेशनल हाईवे पर हुए हादसों में घायलों में ज्यादातर में सिर में चोट लगी। सभी लोगों का निशुल्क उपचार किया गया। इमरजेंसी घटनाओं के लिए अलग ट्राएज एरिया भी बनाया गया है।
-प्रो. सौरभ सिंह, प्रभारी ट्रॉमा सेंटर बीएचयू