फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के रास्ते इंदौर रवाना हुई महाकाल एक्सप्रेस, सुविधाओं को बढ़ाने पर IRCTC मुख्यालय में बैठक

Mon, 24 Feb 2020 01:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाली महाकाल एक्सप्रेस रविवार की अपराह्न वाराणसी कैंट स्टेशन से प्रयागराज के रास्ते इंदौर रवाना हुई। लगभग 400 से अधिक यात्री वाराणसी से इंदौर के लिए रवाना हुए। इस दौरान आईआरसीटीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया।

विज्ञापन


सप्ताह के प्रत्येक रविवार को महाकाल एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज रूट से कानपुर होते हुए उज्जैन और इंदौर के लिए हो रहा है, जबकि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी इंदौर वाया लखनऊ होते हुए रवाना होगी।

महाकाल एक्सप्रेस में सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को आईआरसीटीसी मुख्यालय पर बैठक होगी। इसमें सुविधाओं और असुविधाओं की बिंदुवार एक रिपोर्ट तैयार की गई है। यह ट्रेन साढ़े तीन बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना हुई, जो इंदौर दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे इंदौर पहुंचाएगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के है। ट्रेन के किराये में ही खानपान जुड़ा हुआ है। पैंट्रीकार में बनारसी वस्त्रों का एक स्टाल भी लगाया गया है। यात्री सफर के दौरान खरीदारी भी कर सकेंगे। आईआरसीटीसी लखनऊ मंडल के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में कुछ और सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें